बुध, 18 नव. 2026

CGKhabar

NMDC भर्ती परीक्षा की तारीख को लेकर 28 नवंबर को घेराव, किरंदुल-बचेली प्रोजेक्ट बंद करने की चेतावनी

लंबे समय से अटकी NMDC की L1-L2 भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित करने के लिए दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा के बेरोजगार युवाओं ने आदिवासी समाज के समर्थन से 28 नवंबर को बड़े आंदोलन और दो प्रमुख प्रोजेक्ट बंद करने का निर्णय लिया है.

C

CG Khabar

18 नव. 2026, 08:36 AM 2 मिनट में पढ़ें 22

बस्तर में युवा बेरोजगार संघ और आदिवासी समाज की बैठक
बस्तर में युवा बेरोजगार संघ और आदिवासी समाज की बैठक

दंतेवाड़ा । संवाददाता: दंतेवाड़ा जिले के भांसी में तीन जिलों—दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर के युवा बेरोजगार संघ तथा आदिवासी समाज के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी 28 नवंबर को बड़े स्तर पर आंदोलन करने की रणनीति तय की गई है. इस बैठक में तीनों जिलों के स्थानीय बेरोजगार युवाओं को एकजुट करने की तैयारियों पर गहन चर्चा हुई, जिसके बाद संघ ने NMDC की L1-L2 भर्ती प्रक्रिया की परीक्षा तारीख घोषित करने की मांग को लेकर 28 नवंबर को NMDC के घेराव का आधिकारिक ऐलान कर दिया. 

साथ ही, संघ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो NMDC के किरंदुल और बचेली स्थित दोनों प्रोजेक्ट को बंद कर दिया जाएगा.

युवा बेरोजगारों की इस मुहिम को समर्थन देने पहुंचे दंतेवाड़ा आदिवासी समाज के सदस्य बल्लू भवानी ने बताया कि पिछले दो वर्षों से भर्ती परीक्षा आयोजित कराने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने NMDC प्रबंधन से कई दौर की बातचीत की है. 

उन्होंने जानकारी दी कि इस मामले में जिला प्रशासन ने भी हस्तक्षेप करते हुए एक संयुक्त पत्र जारी कर भर्ती प्रक्रिया पर अपना पक्ष रखा था, लेकिन इसके बावजूद अब तक परीक्षा शुरू नहीं हो सकी है, जिस पर अधिकारियों को जल्द निर्णय लेना चाहिए.

बैठक में शामिल करण तामो ने प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि NMDC दंतेवाड़ा क्षेत्र से लौह अयस्क का खनन करता है और इसका मुख्यालय सीधे हैदराबाद में बना रखा है, लेकिन अब तक L1-L2 भर्ती परीक्षा की तारीख तय नहीं कर पाया है. 

उन्होंने कहा कि इस मांग को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार विरोध प्रदर्शन चल रहा है, परंतु कोई ठोस पहल न होने के कारण अब 28 नवंबर को तीनों जिलों के युवा बड़े पैमाने पर एकजुट होकर NMDC का घेराव करेंगे और कार्रवाई न होने पर दोनों प्रोजेक्ट ठप करने की चेतावनी देंगे.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
Pharmacist
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ फार्मेसी काउंसिल रजिस्ट्रार पर अब केवल नियमित सरकारी फार्मासिस्टों का हक, राजपत्र अधिसूचना

22 मिनट पहले

जगदलपुर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओँ का धऱना
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं का धरना, दिसंबर में अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

48 मिनट पहले

रायपुर के महिला से निवेश के नाम पर 28 लाख की ठगी
छत्तीसगढ़

मकान किराये और निवेश के नाम पर महिला से 28.55 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज

एक घंटा पहले

सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को निर्दोष को 30 लाख मुआवजा देने का आदेश दिया
छत्तीसगढ़

बरी होने के 7 साल बाद छूटा निर्दोष, SC ने छत्तीसगढ़ सरकार पर लगाया 30 लाख का जुर्माना

एक घंटा पहले

सीएम साय से मिले तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी
छत्तीसगढ़

सम्मक्का सागर प्रोजेक्ट: छत्तीसगढ़ से NO लेने रायपुर पहुंचे तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी

एक घंटा पहले

कोरबा हरदी बाजार के जनप्रतिनिधियों ने दीपिका ओबी खनन कार्य बंद कराया
छत्तीसगढ़

कोरबा: SECL की वादाखिलाफी से भड़के जनप्रतिनिध, दीपका की ओबी खनन बंद कराया

13 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP