बुध, 18 नव. 2026

CGKhabar

जगदलपुर: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं का धरना, दिसंबर में अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

लंबे समय से लंबित समस्याओं का निराकरण न होने से नाराज आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं अब सड़क पर उतर आई हैं. जगदलपुर में तीन दिवसीय जिला स्तरीय ध्यानाकर्षण धरने के बाद दिसंबर में प्रांतस्तरीय महापड़ाव और अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दी गई है.

C

CG Khabar

18 नव. 2026, 08:25 AM 2 मिनट में पढ़ें 26

जगदलपुर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओँ का धऱना
जगदलपुर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओँ का धऱना

जगदलपुर । संवादताता: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में नियमितीकरण, 30 हजार रुपए मासिक मानदेय और सेवा समाप्ति के बाद 10 लाख रुपए की एकमुश्त राशि प्रदान करने जैसी प्रमुख मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने अब निर्णायक आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है. अपनी लंबित समस्याओं का समाधान न होने से नाराज होकर छत्तीसगढ़ जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ के बैनर तले शहर के कृषि उपज मंडी प्रांगण में मंगलवार से तीन दिवसीय जिला स्तरीय ध्यानाकर्षण धरने का आगाज हुआ.

आंदोलन की रूपरेखा साझा करते हुए संयुक्त मंच की संभागीय अध्यक्ष प्रेमवती नाग ने बताया कि पहले चरण में 19 नवंबर तक विरोध के अलग-अलग तरीके अपनाए जाएंगे. मंगलवार को धरने से इसकी शुरुआत हो चुकी है, जिसके बाद अब बुधवार को सभी कार्यकर्ता और सहायिकाएं थाली बजाकर शासन का ध्यान अपनी ओर खींचेंगी. 

प्रदर्शन के अंतिम दिन यानी 19 नवंबर को सभी महिलाएं विरोध स्वरूप काली साड़ी पहनकर कृषि उपज मंडी प्रांगण से एक रैली निकालेंगी. यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए कलेक्टोरेट पहुंचेगी, जहां मुख्यमंत्री तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा.

संघ की ओर से रखी गई अन्य प्रमुख मांगों में आयु सीमा में छूट देते हुए 200 से अधिक रिक्त पर्यवेक्षक पदों में से 50 प्रतिशत पर बिना परीक्षा पदोन्नति देना और सहायिकाओं को कार्यकर्ता पद पर शत-प्रतिशत पदोन्नति प्रदान करना शामिल है. 

इसके अतिरिक्त, पोषण ट्रैकर व अन्य ऐप के संचालन हेतु उच्च गुणवत्ता वाला 5जी मोबाइल और प्रतिमाह 500 रुपए इंटरनेट खर्च देने की बात कही गई है, जबकि मुनगा ऐप पर काम न लेने की मांग भी उठाई गई है. संघ ने यह भी मांग की है कि महतारी वंदन योजना के कार्यों की प्रोत्साहन राशि दी जाए और केंद्र व राज्य सरकार का मानदेय हर महीने की 1 से 5 तारीख के बीच एक साथ खाते में जमा किया जाए.

संभागीय अध्यक्ष प्रेमवती नाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने इस जिला स्तरीय प्रदर्शन पर गंभीरता नहीं दिखाई, तो आंदोलन को और अधिक व्यापक रूप दिया जाएगा. तय रणनीति के तहत 11 और 12 दिसंबर को प्रांतस्तरीय प्रदर्शन व महापड़ाव किया जाएगा. संघ का दो टूक कहना है कि दिसंबर के इस दो दिवसीय प्रांतस्तरीय महापड़ाव के बाद भी यदि मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो मजबूरन अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
Pharmacist
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ फार्मेसी काउंसिल रजिस्ट्रार पर अब केवल नियमित सरकारी फार्मासिस्टों का हक, राजपत्र अधिसूचना

22 मिनट पहले

बस्तर में युवा बेरोजगार संघ और आदिवासी समाज की बैठक
छत्तीसगढ़

NMDC भर्ती परीक्षा की तारीख को लेकर 28 नवंबर को घेराव, किरंदुल-बचेली प्रोजेक्ट बंद करने की चेतावनी

37 मिनट पहले

रायपुर के महिला से निवेश के नाम पर 28 लाख की ठगी
छत्तीसगढ़

मकान किराये और निवेश के नाम पर महिला से 28.55 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज

एक घंटा पहले

सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को निर्दोष को 30 लाख मुआवजा देने का आदेश दिया
छत्तीसगढ़

बरी होने के 7 साल बाद छूटा निर्दोष, SC ने छत्तीसगढ़ सरकार पर लगाया 30 लाख का जुर्माना

एक घंटा पहले

सीएम साय से मिले तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी
छत्तीसगढ़

सम्मक्का सागर प्रोजेक्ट: छत्तीसगढ़ से NO लेने रायपुर पहुंचे तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी

एक घंटा पहले

कोरबा हरदी बाजार के जनप्रतिनिधियों ने दीपिका ओबी खनन कार्य बंद कराया
छत्तीसगढ़

कोरबा: SECL की वादाखिलाफी से भड़के जनप्रतिनिध, दीपका की ओबी खनन बंद कराया

13 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP