रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

उड़ीसा: निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में दम घुटने से 6 लोगों की मौत

C

CG Khabar

26 मई 2026, 02:41 PM 2 मिनट में पढ़ें 3

लाश
लाश

बस्तर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे उड़ीसा के कालाहांडी जिले में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है. मदनपुर-रामपुर इलाके के गौड़ कार्लाखुंटा गांव में एक निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक के भीतर काम करने के दौरान दम घुटने से 6 लोगों की मौत हो गई. इस हृदयविदारक घटना के बाद से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है और पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है.


मिली जानकारी के अनुसार, मजदूर जब टैंक के भीतर काम कर रहे थे, तभी अचानक ऑक्सीजन की भारी कमी हो गई और जहरीली गैस के कारण अंदर मौजूद मजदूर बेहोश होने लगे. 

विज्ञापन


हादसा उस समय और अधिक भयावह हो गया जब अंदर फंसे लोगों को बचाने के लिए एक-एक कर दूसरे लोग भी टैंक में उतरते चले गए. टैंक के भीतर जहरीली गैस का प्रकोप इतना तेज था कि बचाव की यह कोशिश एक बड़े हादसे में तब्दील हो गई और सभी लोग अंदर ही अचेत हो गए.


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय ग्रामीणों और प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए सभी को तुरंत टैंक से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद सभी 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया. 


इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर निर्माण कार्यों के दौरान बरती जाने वाली लापरवाही को उजागर किया है और सुरक्षा इंतजामों व सेफ्टी प्रोटोकॉल पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP