शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

नए मुख्य न्यायाधीश जस्टिस कृष्ण राम महापात्र आज लेंगे शपथ

C

CG Khabar

07 सित. 2026, 06:43 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

जस्टिस कृष्ण राम महापात्रा
जस्टिस कृष्ण राम महापात्रा

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र का शपथ ग्रहण समारोह आज, 7 सितंबर 2026 को आयोजित किया जा रहा है. रायपुर स्थित लोक भवन के 'छत्तीसगढ़ मंडपम' में दोपहर 1:30 बजे शपथ ग्रहण का कार्यक्रम तय है. 


इसके बाद, शाम 4:15 बजे बिलासपुर स्थित उच्च न्यायालय परिसर के मुख्य न्यायाधीश कोर्ट रूम में उनके सम्मान में एक विशेष 'ओवेशन सेरेमनी' (अभिनंदन समारोह) आयोजित की जाएगी.


इससे पहले, 6 सितंबर को राजधानी रायपुर आगमन पर जस्टिस महापात्र का भव्य एवं गरिमामय स्वागत किया गया. स्वागत समारोह में हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश, रजिस्ट्रार जनरल, रायपुर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कानून विभाग के प्रमुख सचिव, रायपुर कलेक्टर और राजस्व आयुक्त सहित कई प्रशासनिक एवं न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे. 


केंद्र सरकार ने 5 सितंबर को उनकी मुख्य न्यायाधीश पद पर नियुक्ति की अधिसूचना जारी की थी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP