रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मां की हत्या

H

Hupendra Sharma

30 सित. 2025, 02:20 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

 मां की हत्या
मां की हत्या

सरगुजा | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक शर्मनाक घटना सामने आई है. शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर एक शराबी बेटे ने माता-पिता की जमकर पिटाई कर दी. सिर पर गंभीर चोट आने से मां की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं पिता गंभीर रूप से घायल है.


घटना को अंजाम देने के बाद युवक भाग निकला. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक घटना बतौली थाना क्षेत्र के सेदम गांव की है. सेदम निवासी युवक सुखन साय मझवार रविवार की रात शराब के नशे में घर पहुंचा.


उसने और शराब पीने के लिए मां तिजो बाई से पैसे की मांग की.मां ने पैसे देने से मना किया तो युवक आक्रोशित हो गया. उसने मां तिजो बाई पर डंडे से पिटाई करने लगा.


इसे देख युवक के पिता शनी राम बीच बचाव करने पहुंचा, तो युवक ने उसकी भी पिटाई कर दी. मारपीट से दोनों को गंभीर चोटें आईं.


घायल अवस्था में माता-पिता को छोड़कर युवक वहां से चला गया. सिर पर गंभीर चोट आने से मां की मौत हो गई. वहीं शनी राम को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.


घटना की सूचना पर बतौली पुलिस ने मंगलवार सुबह मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP