शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

मोनालिसा की डेब्यू 'सादगी' ने मचाई धूम

मोनालिसा की डेब्यू "सादगी" ने मचाया धूम

C

CG Khabar

14 जून 2025, 03:46 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

mahakumbh girl monalisa
mahakumbh girl monalisa

नई दिल्ली । मनोरंजन डेस्क: महाकुंभ 2025 की वायरल सेंसेशन मोनालिसा अब बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना कदम रख चुकी हैं. उनका पहला गाना "सादगी" 14 जून को ग्लोबली रिलीज़ हुआ, जिसमें वह सिंगर उत्कर्ष सिंह के साथ नज़र आईं. यूट्यूब पर रिलीज़ हुए इस गाने ने महज कुछ ही घंटों में 35,000 से ज्यादा व्यूज कलेक्ट कर लिये, जबकि फैंस ने मोनालिसा की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और स्टाइलिश लुक की जमकर तारीफ की.


गाने की शुरुआत में मोनालिसा व्हाइट फ्लोरल प्रिंट लहंगे में नजर आईं, तो वहीं दूसरे सीन में उनका लाल रंग का ट्रेडिशनल आउटफिट भी चर्चा का विषय बना. उनकी मासूम आँखों और नेचुरल ब्यूटी ने दर्शकों का दिल जीत लिया. गाने की लिरिक्स "उसकी आंखों से ही रोशन है सुबह का नूर..." भी खूब पसंद की जा रही हैं.


मोनालिसा का सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं. महेश्वर (खरगोन) की रहने वाली मोनालिसा कभी महाकुंभ में माला बेचा करती थीं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर वायरल होने के बाद वह रातों-रात स्टार बन गईं. आज वह लग्ज़री लाइफस्टाइल जी रही हैं और अब उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री में भी धमाल मचा दिया है.


सोशल मीडिया पर फैंस मोनालिसा के इस नये अवतार को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. कई यूजर्स ने उनकी एक्टिंग और ग्लैमरस लुक की तारीफ करते हुये कमेंट किया कि "यही कहते हैं किस्मत का खेल!" वहीं, कुछ फैंस उनके और उत्कर्ष सिंह के साथ आने वाले प्रोजेक्ट्स का इंतज़ार भी कर रहे हैं.


अब देखना यह है कि मोनालिसा का यह म्यूजिकल जर्नी कितनी ऊँचाइयों को छूता है. फिलहाल, "सादगी" का वीडियो यूट्यूब पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है और मोनालिसा के करियर को नई दिशा देने वाला साबित हो रहा है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP