कितना बेशर्म आदमी है कैसे देख रहा है!
नई दिल्ली । डेस्क: लखनऊ स्टेशन पर माइक बंद करना भूल गई महिला कर्मचारी का गुस्सा सुनकर हजारों यात्री हंसते रह गये. रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों की घोषणाएं यात्रियों को सतर्क रहने और जानकारी देने के लिये होती हैं, लेकिन लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर एक घोषणा अचानक हास्य का कारण बन गई. एक महिला रेलवे कर्मचारी ने माइक्रोफोन बंद करने में चूक कर दी, जिसके बाद उनका निजी गुस्सा पूरे स्टेशन पर सुनाई दे गया.
घटना तब हुई जब महिला कर्मचारी ने सामान्य घोषणा शुरू की "यात्रीगण, कृपया ध्यान दें..." लेकिन इसके बाद ट्रेन के समय या प्लेटफॉर्म की जानकारी के बजाय यात्रियों ने उन्हें किसी को डांटते हुए सुन लिया. माइक खुला रह गया और उनकी आवाज साफ सुनाई दी "कितना बेशर्म आदमी है! औरत को कैसे देख रहा है!"
यह सुनते ही स्टेशन पर मौजूद यात्रियों के बीच हंसी की लहर दौड़ गई. लोगों ने सोशल मीडिया पर इस मजेदार घटना को शेयर करते हुए इसे "रेलवे का अनप्लान्ड कॉमेडी शो" बताया.
हालांकि, महिला कर्मचारी को बाद में इस बात का अहसास हुआ और उन्होंने माइक बंद कर दिया, लेकिन तब तक यह वाकया वायरल हो चुका था.