रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

बीजापुर में मिला तेंदुए का शव, शरीर पर चोट के निशान

H

Hupendra Sharma

29 अग. 2025, 10:35 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

तेंदुआ
तेंदुआ

बीजापुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के भैरमगढ़ अभ्यारण्य में एक तेंदुए का शव मिला है. तेंदुए के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं. वन विभाग के मुताबिक तेंदुआ काफी दिनों से घायल था, जिसके चलते उसकी मौत हुई है. 


सबसे पहले ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे माटवाड़ा से लगे अभ्यारण्य की पहाड़ी में तेंदुए का शव देखा था. इसके बाद वन विभाग को इसकी सूचना दी.

विज्ञापन


सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर लिया. 


स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक बीते 4 दिनों से जंगलों के घने झाड़ियों के बीच से किसी जानवर के कराहने की आवाज आ रही थी.


ग्रामीणों ने किसी पालतू कुत्ते की कराहना समझकर अनदेखा कर दिया था. शुक्रवार को ग्रामीण जंगल की ओर जा रहे थे. इस बीच तेंदुए का शव देखा.


वन विभाग का कहना है कि यदि समय रहते तेंदुए को उपचार मिल जाता तो उसे बचाया जा सकता था. 


इंद्रावती टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर संदीप बलगा ने बताया कि तेंदुए के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं. ये निशान संभवतः किसी दूसरे तेंदुए से आपसी लड़ाई से हुए होंगे.


उन्होंने कहा कि माटवाड़ा क्षेत्र में तेंदुए की सक्रियता बनी रहती और घाव भी कुछ दिन पुराने लग रहे हैं. फिलहाल मृत तेंदुए का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद उसकी मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP