रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

हिन्दू संगठन के विरोध के बाद कुणाल कामरा ने में बदला शो का स्थान

C

CG Khabar

03 अग. 2026, 07:02 AM 1 मिनट में पढ़ें 2

 कुणाल कामरा
कुणाल कामरा

बेंगलुरु । डेस्क: बेंगलुरु में स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के शो का वेन्यू एक दक्षिणपंथी संगठन के विरोध प्रदर्शन के बाद बदल दिया गया है. पहले से निर्धारित व्हाइटफील्ड के स्थान की जगह अब ये शो कोरमंगला के 'अंडरग्राउंड कॉमेडी क्लब' में आयोजित किए जाएंगे. 


हिंदू राष्ट्र समन्वय समिति द्वारा व्हाइटफील्ड पुलिस स्टेशन में याचिका दायर कर शो रोकने की मांग की गई थी, जिसमें उन पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया गया था.

विज्ञापन


रविवार को कुणाल कामरा और आयोजकों ने व्हाइटफील्ड पुलिस स्टेशन जाकर पुलिस अधिकारियों को स्थिति की जानकारी दी और विवाद से बचने के लिए व्हाइटफील्ड के सभी शो रद्द करने का फैसला लिया. 


पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, इस पूरे मामले में कानून-व्यवस्था से जुड़ी कोई अप्रिय घटना दर्ज नहीं की गई है. 


कामरा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि सोमवार से गुरुवार तक के सभी शो अब नए वेन्यू पर होंगे. पुराने टिकट धारकों को रिफंड जारी कर दिया गया है और उन्हें कोरमंगला शो के लिए नए सिरे से टिकट बुक करने का अनुरोध किया गया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP