बुध, 04 नव. 2026

CGKhabar

कोरबा: 10 नवंबर से कटेंगे धान खरीदी के टोकन, 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो रही है, जिसके लिए 10 नवंबर से ऑनलाइन 'तुहर टोकन' ऐप और समितियों के माध्यम से टोकन जारी किए जाएंगे.

C

CG Khabar

04 नव. 2026, 07:51 AM 2 मिनट में पढ़ें 30

AI Generated Photo
AI Generated Photo

कोरबा । संवाददाता: कोरबा जिले में आगामी 15 नवंबर से 15 जनवरी तक चलने वाले धान खरीदी सीजन के लिए सहकारिता विभाग ने टोकन जारी करने का नया सर्कुलर जारी कर दिया है. किसान धान खरीदी शुरू होने के 5 दिन पहले यानी 10 नवंबर से 2 महीने की खरीदी अवधि के दौरान अपनी सुविधानुसार किसी भी दिन का टोकन प्राप्त कर सकते हैं. 

जिले भर में इस बार कुल 52,556 किसानों ने धान बेचने के लिए अपना पंजीयन कराया है, जिनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए 60 सहकारी समितियों के अंतर्गत 73 खरीदी केंद्र स्थापित किए गए हैं.

किसानों को टोकन प्राप्त करने के लिए समितियों के चक्कर काटने या कतार में खड़े होने की आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि वे पूर्व की तरह 'तुहर टोकन' मोबाइल ऐप के जरिए ऑनलाइन व्यवस्था का लाभ उठा सकते हैं. 

गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किए जाने वाले इस ऐप में किसानों को सर्वप्रथम ओटीपी आधारित पंजीयन करना होगा. रोजाना निर्धारित खरीदी की कुल सीमा में से 70 प्रतिशत टोकन इसी ऐप के माध्यम से और शेष 30 प्रतिशत टोकन समिति स्तर से बांटे जाएंगे. 

ऐप के लिए तय 70 प्रतिशत कोटे में से 80 फीसदी टोकन लघु एवं सीमांत किसानों के लिए तथा 20 फीसदी टोकन बड़े किसानों के लिए आरक्षित रखे गए हैं.

जमीन के रकबे के आधार पर टोकन वितरण की सीमा तय की गई है. इसके तहत लघु और सीमांत किसानों को 2 एकड़ तक की जमीन पर एक टोकन तथा 2 एकड़ से अधिक और 10 एकड़ तक की जमीन पर दो टोकन दिए जाएंगे. वहीं 10 एकड़ से अधिक जमीन वाले बड़े किसानों के लिए अधिकतम तीन टोकन प्राप्त करने का प्रावधान किया गया है, जिसके माध्यम से वे धान की मात्रा दर्ज कर स्लॉट प्राप्त कर सकेंगे.

दूसरी ओर, कृषक उन्नति योजना के तहत धान के स्थान पर अन्य वैकल्पिक फसलें लेने वाले कृषकों को कृषि विभाग ने 15 नवंबर तक पंजीयन कराने की छूट दी है. कृषि विभाग के उप संचालक डीपीएस कंवर के अनुसार, इस योजना के अंतर्गत धान के बदले अन्य फसल चुनने वाले किसानों को प्रथम वर्ष 15 हजार रुपये तथा इसके बाद के वर्षों में 10 हजार रुपये देने का प्रावधान है. पात्र किसान अपने संबंधित समिति में जाकर इसके लिए आवेदन जमा कर सकते हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
डिजीटल ठग गिरफ्तार- जांजगीर
छत्तीसगढ़

जांजगीर: डिजिटल अरेस्ट ठगी में इंदौर से दो गिरफ्तार, 32 लाख ठगे गए

38 मिनट पहले

जशपुर में पटवारियों की रैली
छत्तीसगढ़

जशपुर: पटवारियों ने निलंबन के खौफ को ठुकराकर शहर में निकाली आक्रोश रैली

58 मिनट पहले

अमित जोगी- अध्यक्ष जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

अमित जोगी का 'ज्ञानू-जानू' वाला आपत्तिजनक वीडियो: अमित जोगी पर रायपुर में FIR

एक घंटा पहले

हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़

बिना पक्ष सुने जेल में बंद CRPF इंस्पेक्टर को नौकरी से निकाला: HC ने रद्द की बर्खास्तगी

2 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़

इस्तीफे से खाली हुए पद को वेटिंग लिस्ट से भरने के विज्ञापन शर्त को हाईकोर्ट ने माना बाध्यकारी

2 घंटे पहले

सौरभ चंद्राकर- किंग पिन महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप घोटाला
छत्तीसगढ़

महादेव एप घोटाले का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर CBI के शिकंजे में, दिल्ली से रायपुर लाया गया

2 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP