बुध, 04 नव. 2026

CGKhabar

अमित जोगी का 'ज्ञानू-जानू' वाला आपत्तिजनक वीडियो: अमित जोगी पर रायपुर में FIR

पीएम मोदी और चुनाव आयुक्त के सांकेतिक वीडियो पर बढ़ा विवाद; अमित जोगी ने डिलीट की पोस्ट और मांगी माफी, भाजपा ने रायपुर में दर्ज कराई शिकायत.

C

CG Khabar

04 नव. 2026, 07:26 AM 2 मिनट में पढ़ें 37

अमित जोगी- अध्यक्ष जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़
अमित जोगी- अध्यक्ष जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़

रायपुर । संवाददाता: रायपुर के सिविल लाइंस थाने पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (JCC-J) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के खिलाफ औपचारिक शिकायत सौंपते हुए FIR दर्ज कराई है. भाजपा विधायक राजेश मूणत के अनुसार, इस आपत्तिजनक कंटेंट की पटकथा लिखने वाले, वीडियो बनाने वाले कैमरामैन और अभिनय करने वाले सभी पात्रों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है. 

पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए कार्यकर्ताओं के आक्रोश को रेखांकित किया गया है और मामले में 24 घंटे के भीतर सख्त कदम उठाने की ताकीद की गई है.

यह समूचा विवाद कथित वोट चोरी के मुद्दे पर अमित जोगी द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गई एक वीडियो क्लिप के बाद खड़ा हुआ. इस वीडियो में दो किरदारों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के मुखौटे पहनाकर दिखाया गया था. 

'ज्ञानू-जानू की शादी' शीर्षक के तहत प्रस्तुत इस सामग्री में दोनों पात्रों के बीच सांकेतिक विवाह और बेडरूम/हनीमून के दृश्य फिल्माए गए थे. जैसे ही यह क्लिप सार्वजनिक हुई, इंटरनेट पर इसे लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं और आलोचनाएं शुरू हो गईं.

मामले को तूल पकड़ता देख और चौतरफा घिरने के बाद अमित जोगी ने उक्त विवादित पोस्ट को अपने सोशल मीडिया हैंडल से हटा दिया. 

अपनी सफाई पेश करते हुए जोगी ने स्वीकार किया कि राजनीतिक बात रखने का यह तरीका अनुचित था और अपनी बात को किसी अन्य माध्यम से भी व्यक्त किया जा सकता था. 

उन्होंने लिखा कि स्वयं का उपहास उड़ाना अलग बात है, लेकिन किसी के व्यक्तिगत जीवन या निजी स्पेस को व्यंग्य में घसीटना एक ऐसी रेखा है जिसे पार नहीं किया जाना चाहिए. पोस्ट डिलीट करने के साथ ही उन्होंने उन सभी लोगों से माफी भी मांगी जिनकी भावनाएं इस वीडियो से आहत हुई थीं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जशपुर में पटवारियों की रैली
छत्तीसगढ़

जशपुर: पटवारियों ने निलंबन के खौफ को ठुकराकर शहर में निकाली आक्रोश रैली

18 मिनट पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

कोरबा: 10 नवंबर से कटेंगे धान खरीदी के टोकन, 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी

41 मिनट पहले

हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़

बिना पक्ष सुने जेल में बंद CRPF इंस्पेक्टर को नौकरी से निकाला: HC ने रद्द की बर्खास्तगी

एक घंटा पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़

इस्तीफे से खाली हुए पद को वेटिंग लिस्ट से भरने के विज्ञापन शर्त को हाईकोर्ट ने माना बाध्यकारी

एक घंटा पहले

सौरभ चंद्राकर- किंग पिन महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप घोटाला
छत्तीसगढ़

महादेव एप घोटाले का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर CBI के शिकंजे में, दिल्ली से रायपुर लाया गया

2 घंटे पहले

अमित शाह- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

मोदी सरकार संसद के विशेष सत्र में SIR पर चर्चा के लिये तैयार है- अमित शाह

2 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP