शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

कोरबा: कुत्ते काटने से परेशान युवक ने फांसी लगा ली

C

CG Khabar

25 जून 2026, 01:56 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

फांसी लगाकर आत्महत्या
फांसी लगाकर आत्महत्या

कोरबा । संवाददाता: कोरबा जिले के चैतमा क्षेत्र में ससुराल में रह रहे एक युवक ने नाले के ऊपर से गुजरी पाइप के सहारे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.


मूल रूप से बिलासपुर के बंधवापारा का रहने वाला राजू गोड़ (पिता रामचरण गोंड) अपनी शादी के बाद से ही चैतमा स्थित अपने ससुराल में रह रहा था. 


परिजनों से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ समय से राजू एक अजीब सी परेशानी से गुजर रहा था. दरअसल, उसे एक कुत्ते ने कई बार काट लिया था, जिसके बाद से वह लगातार मानसिक रूप से परेशान और तनाव में रहने लगा था. 


माना जा रहा है कि इसी अवसाद के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया.


यह दर्दनाक घटना बीती रात की है, जब राजू ने नाले के ऊपर से गुजरने वाली एक पाइप पर अपने गमछे का फंदा बनाया और उस पर झूल गया. 


सुबह जब स्थानीय ग्रामीणों ने उसका शव लटकते हुए देखा, तो इलाके में हड़कंप मच गया. 


ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी, जिसके बाद आनंद गोड़ ने तत्काल स्थानीय पुलिस को मामले से अवगत कराया. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए पाली भेज दिया है और वैधानिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP