रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

कोंडागांव: 11 लाख के गांजे के साथ राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार

C

CG Khabar

07 मार्च 2026, 03:28 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

गांजा तस्कर गिरफ्तार
गांजा तस्कर गिरफ्तार

कोंडागांव । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में केशकाल थाना क्षेत्र में मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक अंतरराज्यीय तस्कर को धर दबोचा, जो ओडिशा से राजस्थान की ओर नशे की खेप ले जा रहा था. इस पूरी कार्रवाई के दौरान तब रोमांचक स्थिति बन गई जब आरोपी ने पुलिस को चकमा देने के लिए अपनी तेज रफ्तार कार घाटी क्षेत्र में दौड़ा दी, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया.


पुलिस के अनुसार, 5 मार्च 2026 को जगदलपुर-केशकाल मार्ग पर एक काले रंग की वोक्सवैगन कार में गांजा तस्करी की सूचना मिली थी. जब पुलिस ने चेकिंग पॉइंट पर उसे रोकने का संकेत दिया, तो चालक ने रुकने के बजाय वाहन की गति बढ़ा दी और कांकेर की ओर भागने लगा. 

विज्ञापन


पुलिस की टीम ने हार न मानते हुए सरकारी वाहन से उसका पीछा किया और आगे दादरगढ़ कैंप के पास बैरिकेडिंग लगा दी. रफ्तार अधिक होने के कारण कार बैरिकेड्स से टकराकर सड़क किनारे उतर गई. चालक ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद जवानों ने उसे पकड़ लिया.


पकड़े गए आरोपी की पहचान राजस्थान के चित्तौड़गढ़ निवासी 28 वर्षीय शैतान सिंह गौर के रूप में हुई है. वाहन की सघन तलाशी लेने पर डिक्की से सेलो टेप में लिपटे 27 पैकेट बरामद हुए, जिनमें कुल 112.076 किलोग्राम गांजा भरा था. 


जब्त मादक पदार्थ की बाजार में कीमत करीब 11 लाख 20 हजार रुपये आंकी गई है. पुलिस ने गांजे के साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही लग्जरी कार को भी अपने कब्जे में ले लिया है. आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिा है.या गय

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP