रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

गोपनीय सैनिक की हत्या: NIA ने 4 और माओवादियों को किया चार्जशीटेड

C

CG Khabar

03 जन. 2026, 11:23 PM 1 मिनट में पढ़ें 2

NIA
NIA

नई दिल्ली । डेस्क: राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक 'गोपनीय सैनिक' की हत्या के मामले में शनिवार को प्रतिबंधित संगठन CPI (माओवादी) के चार और कैडरों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया है. 


जगदलपुर की एक अदालत में पेश की गई इस चार्जशीट में राजू कुरसम, सुक्कु कुरसम, शंकर कुरसम और मन्नू कुरसम को आरोपी बनाया गया है. इन पर भारतीय दंड संहिता (IPC) और गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन


जांच एजेंसी के अनुसार, इस मामले में अब तक कुल आठ आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है. 


पीड़ित छोटू उर्फ किशन कुरसम पहले माओवादी संगठन का हिस्सा था, लेकिन बाद में उसने आत्मसमर्पण कर दिया था और पुलिस के लिए गोपनीय सैनिक के रूप में काम कर रहा था. 


माओवादियों ने दिसंबर 2023 में सरेंडर कर चुके अन्य कैडरों और स्थानीय लोगों में दहशत पैदा करने के उद्देश्य से उसकी हत्या कर दी थी. NIA ने मार्च 2024 में इस मामले की जांच हाथ में ली थी और फिलहाल आगे की तफ्तीश जारी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP