रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

अबूझमाड़ की बेटी खुशबू नाग ने दिल्ली में जीता गोल्ड

C

CG Khabar

18 जून 2026, 02:51 AM 1 मिनट में पढ़ें 3

 खुशबू नाग
खुशबू नाग

जगदलपुर । संवाददाता: नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय 'IHFF शेरू क्लासिक 2026' में छत्तीसगढ़ की खुशबू नाग ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने वीमेन फिजिक इंटरनेशनल कैटेगरी में न सिर्फ गोल्ड मेडल हासिल किया, बल्कि कड़े वैश्विक मुकाबले के बीच ओवरऑल चैंपियन का खिताब भी अपने नाम कर लिया. 


अबूझमाड़ जैसे सुदूर और बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे क्षेत्र से निकलकर अंतरराष्ट्रीय पटल पर देश का नाम चमकाने वाली खुशबू की इस कामयाबी ने बस्तर समेत पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है.

विज्ञापन


इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दुनिया भर के नामी एथलीटों ने हिस्सा लिया था, जहां खुशबू ने अपनी बेहतरीन फिटनेस, कड़ी तैयारी और गजब के आत्मविश्वास से निर्णायकों को खासा प्रभावित किया. 


उनकी इस ऐतिहासिक जीत के बाद नारायणपुर पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों, खेल प्रेमियों और सामाजिक संगठनों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया. 


बस्तर संभाग में इस समय जश्न का माहौल है और लोग इसे क्षेत्र के खेल इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय मान रहे हैं. खुशबू का यह सफर अब देश के युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा बन चुका है, जिसने यह साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों, तो सीमित संसाधनों के बीच भी वैश्विक मंच पर परचम लहराया जा सकता है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP