केरल चुनाव: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय चेंगन्नूर में
कोट्टायम । डेस्क: केरल में चुनावी सरगर्मी के बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोट्टायम जिले के चेंगन्नूर पहुँचकर भाजपा उम्मीदवार एम.वी. गोपाकुमार के नामांकन कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए श्री साय ने दावा किया कि केरल की प्रबुद्ध जनता अब राज्य में सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है.
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन और विकास के मॉडल को केरल में बढ़ते जनसमर्थन का मुख्य आधार बताया.
मुख्यमंत्री साय ने चेंगन्नूर के राजनीतिक माहौल पर चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा के प्रति बढ़ता उत्साह ऐतिहासिक नतीजों की ओर इशारा कर रहा है.
उन्होंने संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के समर्पण की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि 'सबका साथ-सबका विकास' के मंत्र के साथ इस बार केरल में 'कमल' खिलकर नई क्रांति लिखेगा. उनके अनुसार, भाजपा के सुशासन और पारदर्शिता की नीति ने यहाँ के मतदाताओं के बीच एक मजबूत भरोसा पैदा किया हं