रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

'कौन बनेगा करोड़पति' 11 अगस्त से

C

CG Khabar

18 जुल. 2025, 06:02 PM 2 मिनट में पढ़ें 3

'कौन बनेगा करोड़पति'
'कौन बनेगा करोड़पति'

मुंबई । मनोरंजन डेस्क: देश का सबसे लोकप्रिय टेलीविजन गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) अपने 17वें सीजन के साथ धमाकेदार वापसी करने जा रहा है. यह शो 11 अगस्त, 2025 को रात 9 बजे से सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनीलिव पर प्रसारित होगा. इस बार का थीम है ‘जहाँ अक्ल है, वहाँ अकड़ है’, जो आज के भारत की उस भावना को दर्शाता है, जहाँ ज्ञान साधारण लोगों के सपनों को हकीकत में बदल रहा है.


सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने गुरुवार को KBC सीजन 17 का नया कैंपेन लॉन्च किया, जिसमें भारत के बदलते मिजाज और आत्मविश्वास को उजागर किया गया है. यह कैंपेन ज्ञान की ताकत पर जोर देता है, जो न केवल लोगों को सशक्त बनाता है, बल्कि उन्हें अपने सपनों को हासिल करने का हौसला और एक खास ‘स्वैग’भी देता है.

विज्ञापन


इस कैंपेन को मशहूर फिल्ममेकर विकास बहल ने डायरेक्ट किया है, और उनकी प्रोडक्शन हाउस गुड को. ने इसे तैयार किया है. विकास ने कहा, “KBC सिर्फ एक क्विज शो नहीं, बल्कि भारत के बदलते सोच का आलम है. आज का भारत ज्ञान के दम पर चमकने को तैयार है. जब आपके पास अक्ल हो, तो थोड़ा सा अकड़ तो बनता है. ये अहंकार नहीं, बल्कि ‘मैं भी कर सकता हूँ’ का विश्वास है.”


शो के होस्ट और बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी अपनी उत्साह भरी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “KBC हमेशा से ज्ञान का उत्सव रहा है, और इस बार का कैंपेन ‘जहाँ अक्ल है, वहाँ अकड़ है’ इस भावना को खूबसूरती से दर्शाता है. यह लोगों को अपनी बुद्धि पर गर्व करने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है.”


‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 17 का प्रीमियर 11 अगस्त को होगा और यह हर सोमवार से शुक्रवार, रात 9 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनीलिव पर प्रसारित होगा. तो तैयार हो जाइए, क्योंकि इस बार KBC आपके ज्ञान, जज़्बे और सपनों को नई उड़ान देने आ रहा है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP