सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन

कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन

C

CG Khabar

13 जून 2025, 01:05 PM 1 मिनट में पढ़ें 3

sanjay kapoor
sanjay kapoor

नई दिल्ली । डेस्क: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का गुरुवार को लंदन में निधन हो गया. 53 वर्षीय संजय वहां एक पोलो टूर्नामेंट के सिलसिले में मौजूद थे. उनके अचानक हुये निधन ने सभी को स्तब्ध कर दिया है.


इस दुखद घटना को लेकर अभिनेत्री कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर शोक जताया है और इस हादसे की जानकारी साझा की है. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि यह एक अविश्वसनीय घटना थी. 

विज्ञापन


उनके अनुसार, पोलो खेल के दौरान एक मधुमक्खी संजय कपूर के मुंह में चली गई और उसने डंक मार दिया, जिससे उनकी सांस की नली में रुकावट आ गई. सांस लेने में परेशानी होने के चलते उन्होंने खेल रुकवाने की कोशिश की, लेकिन स्थिति इतनी तेजी से बिगड़ी कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट आ गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई.


कंगना ने इस घटना को बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. यह खबर सुनकर फिल्म इंडस्ट्री और उनके करीबी गहरे शोक में हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP