रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

आईटीबीपी के जवान ने एएसआई की गोली मार कर हत्या की

आईटीबीपी में जवान ने एएसआई की गोली मार कर हत्या

C

CG Khabar

17 मार्च 2025, 06:15 AM 1 मिनट में पढ़ें 3

आईटीबीपी
आईटीबीपी

रायपुर | संवाददाता: भारत तिब्बत सीमा पुलिस यानी आईटीबीपी के एक जवान ने एएसआई की गोली मार कर हत्या कर दी. घटना रायपुर के मुड़ीपार स्थित आईटीबीपी की 38वीं बटालियन में हुई.


पुलिस के अनुसार बिहार के रहने वाले आईटीबीपी के 32 साल के सिपाही सरोज कुमार ने किसी बात से नाराज़ हो कर अपने एएसआई 56 साल के देवेंद्र सिंह दहिया की गोली मार कर हत्या कर दी.

विज्ञापन


देवेंद्र सिंह दहिया हरियाणा के रहने वाले थे.


घटना की जानकारी मिलने के बाद खरोरा की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी जवान को हिरासत में ले लिया है. जवान से पूछताछ हो रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP