शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

पिथौरा में गाज से पति-पत्नी की मौत, 1 घायल

H

Hupendra Sharma

06 अग. 2025, 03:25 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

 गाज से पति-पत्नी की मौत
गाज से पति-पत्नी की मौत

पिथौरा | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के पिथौरा मेंअकाशीय बिजली गिरने से पति-पत्नी की मौत हो गई. घटना के समय दोनों खेत में काम कर रहे थे.


इस घटना में एक अन्य महिला भी घायल हुई हैं. इस घटना के बाद से पूरे गांव में शोक का माहौल है. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है. 


पुलिस के मुताबिक घटना पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम मुडीपार की है. मुडीपार निवासी राधेश्याम दीवान (35), उनकी पत्नी रत्ना बाई दीवान (30) और उमेश्वरी दीवान (30) आज अपने खेत पर काम कर रहे थे.


दोपहर करीब 3 बजे अचानक मौसम बदला और आकाश में तेज गर्जन के साथ बिजली चमकने लगी. इसी दौरान आकाशीय बिजली राधेश्याम और रत्ना बाई पर गिर गई.


इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं कुछ दूरी पर खेत में काम कर रही उमेश्वरी भी इस घटना में घायल हो गईं.


आसपास काम कर रहे लोगों ने तत्काल घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल उमेश्वरी को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया.


मृतक दंपती के शवों को पोस्टमार्टम के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP