रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

तेज रफ्तार बाइक नाले में गिरी, दो युवकों की मौत

H

Hupendra Sharma

12 अग. 2025, 01:37 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

बाइक नाले में गिरी
बाइक नाले में गिरी

कवर्धा | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई. हादसा मंगलवार दोपहर को ग्राम पंचायत लोखान मोड़ के पास हुआ.


तेज रफ्तार बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर बाइक समेत नाले में गिर पड़े. दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. 

विज्ञापन


मृतकों की पहचान दांगुराम और रामधारी के रूप में हुई है. दोनों भेलकी गांव से बाइक में सवार होकर ब्लॉक मुख्यालय पंडरिया की ओर जा रहे थे.


दोनों युवक तेज रफ्तार में थे और मोड़ पर नियंत्रण खो बैठे. बाइक सीधे गहरे नाले में जा गिरी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.


स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. कुकदूर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेजकर जांच में जुट गई है.


ट्रक ने मवेशियों को रौंदा

वहीं जिले में दूसरा हादसा रायपुर जबलपुर नेशनल हाईवे 30 पर हुआ. यहां मध्यप्रदेश से कवर्धा की ओर आ रही एक ट्रक ने कई मवेशियों को कुचल दिया.


इस हादसे में तीन मवेशियों की मौत हो गई. वहीं 6 मवेशी बुरी तरह घायल हैं.


इस घटना के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP