शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

महासमुंद में 4.56 करोड़ का गांजा जब्त, झारखंड का तस्कर गिरफ्तार

C

CG Khabar

19 अप्रै. 2026, 02:15 AM 2 मिनट में पढ़ें 13

गांजा जब्त-महासमुंद
गांजा जब्त-महासमुंद

महासमुंद । डेस्क: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने शनिवार को तस्करी के एक बड़े मामले का भंडाफोड़ करते हुए 912.76 किलोग्राम गांजा बरामद किया है. जब्त किए गए इस मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 4.56 करोड़ रुपये आंकी गई है. पुलिस ने इस मामले में एक ट्रक को कब्जे में लेकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.


पुलिस अधिकारी के मुताबिक, उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि राष्ट्रीय राजमार्ग 53 के रास्ते अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी की जा रही है. 

विज्ञापन


इस सूचना के आधार पर बसना थाना क्षेत्र के पलसापाली चेक पोस्ट पर घेराबंदी की गई. 


चेकिंग के दौरान जब एक संदिग्ध ट्रक को रोका गया, तो उसमें केले के क्रेट्स भरे हुए थे. पुलिस ने जब सघन तलाशी ली, तो केलों के नीचे छिपाकर रखे गए 29 बोरों में भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ.


मामले में गिरफ्तार आरोपी की पहचान 42 वर्षीय अब्दुल नईम के रूप में हुई है, जो झारखंड का निवासी बताया जा रहा है. पूछताछ में सामने आया है कि यह खेप ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही थी. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
पामगढ़ में रोड एक्सीडेंट से महिला की मौत
छत्तीसगढ़

पामगढ़: दो स्कूटी की आमने-सामने हुई टक्कर, 60 वर्षीय महिला की घटनास्थल पर मौत

2 घंटे पहले

विकास अग्रवाल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: मुख्य आरोपी विकास अग्रवाल दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने की कवायद शुरू

3 घंटे पहले

ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल
छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार में चालकों के 'स्टेयरिंग छोड़ो अभियान' से थमी मालवाहकों की रफ्तार

8 घंटे पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

15 घंटे पहले

जशपुर के किसान वार्ता करते हुए
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के बदले जमीन की जिद पर अड़े किसान, भारतमाला परियोजना के सर्वे को ग्रामीणों ने रोका

15 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली पर 5 नाबालिग निर्माणाधीन भवन की ग्रिल तोड़कर फरार

16 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP