शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

सूरजपुर में महिला से सामूहिक बलात्कार

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में महिला से सामूहिक बलात्कार

C

CG Khabar

07 फ़र. 2025, 10:35 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

 छत्तीसगढ़ में महिला से सामूहिक बलात्कार
छत्तीसगढ़ में महिला से सामूहिक बलात्कार

सूरजपुर| संवाददाताः छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक महिला से सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है. 


महिला घर में अकेली थी जिसका फायदा उठाकर 5 आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया है. 


महिला की शिकायत पर पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. 


सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और छत्तीसगढ़ मजदूरी करने आए थे. 


पुलिस के मुताबिक मामला विश्रामपुर थाना क्षेत्र का है. पीड़ित महिला अपने पति और बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती है. 


बुधवार की रात महिला घर में अकेली थी. पति और बच्चे तीन-चार दिनों से अपने गृहग्राम गए हुए थे. 


बुधवार की रात 9 बजे  महिला के घर दो युवक आए और पति के बारे पूछताछ की. 


पति और बच्चे के घर में नहीं होने की जानकारी मिलने पर दोनों वहां से चले गए. 


फिर रात करीब 11 बजे गुलाब कादिर और अफसर अली उर्फ ठुठूवा अपने तीन अन्य साथियों के साथ महिला के घर आ धमके. 


आरोपियों ने जबरदस्ती महिला के साथ बारी-बारी से बलात्कार किया और वहां से भाग निकले. 


पीड़िता ने दूसरे दिन सुबह घटना के बारे में अपने परिजनों को जानकारी दी. जिसके बाद थाना पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई. 


पुलिस ने पांचों आरोपी गुलाब कादिर सुल्तानपुर यूपी, अफसर अली फैजाबाद यूपी, मोहम्मद इस्लाम मुमाच नगर अयोध्या यूपी और मोहम्मद रमजान अंबेडकर नगर यूपी को गिरफ्तार कर लिया.


सभी आरोपी रेलवे स्टेशन के पास किराए के मकान में रह रहे थे. आरोपियों ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. 
 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP