रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

तेंदुए का जानलेवा हमला: जनकपुर में बुजुर्ग की मौत, वन विभाग ने की पुष्टि

C

CG Khabar

07 मई 2026, 03:07 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

तेंदुआ
तेंदुआ

अंबिकापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में जनकपुर वन मंडल के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत डोगरीटोला में एक जंगली तेंदुए ने 80 वर्षीय बुजुर्ग को अपना शिकार बना लिया. मिली जानकारी के अनुसार, रविवार (5 मई) की रात करीब 10 बजे कुवांरे सिंह अपने घर से बाहर निकले थे, तभी घात लगाकर बैठे तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया.


जब बुजुर्ग काफी देर तक घर नहीं लौटे, तो चिंतित परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी खोजबीन शुरू की. तलाश के दौरान घर से महज 150 मीटर की दूरी पर उनका लहूलुहान शव बरामद हुआ. 

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची. वन परिक्षेत्र अधिकारी दिनेश कुमार साहू ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुष्टि की है कि शव पर मिले घाव और जमीन पर मौजूद पंजों के निशान स्पष्ट रूप से तेंदुए के हमले की ओर इशारा करते हैं.


इस घटना ने पूरे डोगरीटोला और आसपास के इलाकों में भारी दहशत पैदा कर दी है. ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और हिंसक वन्यजीवों से सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है. फिलहाल, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और वन अमला ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दे रहा है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP