शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

कांकेर में मुठभेड़ः इनामी माओवादी मारा गया

H

Hupendra Sharma

10 सित. 2025, 01:15 PM 1 मिनट में पढ़ें 1

मुठभेड़
मुठभेड़

कांकेर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच बुधवार को मुठभेड़ में जवानों ने एक इनामी माओवादी को मारने का दावा किया है. मौके से शव सहित हथियार बरामद किया गया है.


एसपी आईके एलिसेला ने बताया कि मंगलवार को कांकेर जिले के आलनार के जंगलों में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी.


इसी सूचना पर डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) और बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) की संयुक्त टीम को सर्च ऑपरेशन पर रवाना किया गया था. बुधवार को जवानों का माओवादियों से आमना-सामना हुआ. दोनों ओर से फायरिंग हुई.


इस बीच जवानों की गोली से एक माओवादी मारा गया. जिसका शव बरामद कर लिया गया है. साथ ही मौके से बंदूक भी बरामद की गई है. मारे गए माओवादी की पहचान कम्पनी नंबर 5 के सदस्य मासा के रूप में की गई है. 


बताया गया कि परतापुर के इसी इलाके में 15 अगस्त को तिरंगा फहराने पर माओवादियों ने युवक मनेश नुरूटी की हत्या कर दी थी.


कोटरी नदी उफान पर रहने की वजह से पुलिस की टीम इस इलाके में नहीं पहुंच पाई थी.


जल स्तर कम होते ही पुलिस की संयुक्त टीम ने फिर से अभियान शुरू कर दिया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP