रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

दुर्ग: घर में आग लगने के बाद फटा गैस सिलेंडर, परिवार के 4 लोगों की मौत

C

CG Khabar

12 मई 2026, 01:34 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

Gas Sylinder Blast
Gas Sylinder Blast

दुर्ग । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी अंतर्गत महामाया बस्ती में मंगलवार दोपहर एक मकान में आग लग गया. मकान में अचानक आग लगने और उसके बाद हुए रसोई गैस सिलेंडर धमाके में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई. मृतकों में दो नाबालिग बच्चे भी शामिल हैं. 


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान होमदास वैष्णव (40), लक्ष्मी वैष्णव (18), चांदनी (17) और नन्हीं गोपिका (2) के रूप में हुई है.

विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में मातम पसर गया. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि घर के पास स्थित बिजली के खंभे से निकली चिंगारी की वजह से पहले घर में आग लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और बाद में सिलेंडर फटने से यह भयावह त्रासदी हुई. 


घटना की जानकारी मिलते ही प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल तत्काल मौके पर पहुँचे. उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की. 


मंत्री ने प्रशासन को मामले की निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं और पीड़ित परिवार को शासन की ओर से हर संभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया है. पुलिस मामला दर्ज कर आग लगने के सटीक कारणों की जांच कर रही है.


Symbolic Photo

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP