रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

दुर्ग सभापति को जान से मारने की धमकी

दुर्ग सभापति को जान से मारने की धमकी दोने का आरोप

H

Hupendra Sharma

07 जुल. 2025, 08:43 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

सभापति को धमकी
सभापति को धमकी

दुर्ग | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के दुर्ग नगर निगम के सभापति श्याम शर्मा को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. आरोप है कि उनकी गाड़ी को भी क्षति पहुंचाने की कोशिश की गई है.


इस घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. सभापति श्याम शर्मा ने अपने समर्थकों के साथ मामले की शिकायत थाने में की है. 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि घर के बाहर खड़ी दो पहिया वाहन को लेकर सभापति श्याम शर्मा और जिला न्यायालय के अधिवक्ता नीरज चौबे के बीच विवाद हुआ था. मामला छोटा था लेकिन बाद में काफी तुल पकड़ लिया. 


अधिवक्ता नीरज चौबे ने श्याम शर्मा के घर के बाहर गाड़ी का हॉर्न बजाया. हॉर्न बजाने से मना करने पर दोनों में कहा-सुनी हुई. 


श्याम शर्मा ने आरोप लगाया है कि हॉर्न बजाने से मना करने पर नीरज चौबे उनके साथ हाथापाई पर उतर आए.


इस बीच अधिवक्ता ने घर के बाहर खड़ी स्कूटी को टक्कर मार दी, और जान से मारने की धमकी भी दी.


बताया जा रहा है कि घटना रविवार देर शाम की है. इसके बाद सभापति श्याम शर्मा अपने समर्थकों के साथ देर रात पुलगांव थाना पहुंच कर मामले की शिकायत की है.


उन्होंने एफआईआर दर्ज कर अधिवक्ता के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. 


गौरतलब है कि सभापति श्याम शर्मा भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं. वहीं नीरज चौबे भी दुर्ग जिला न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता हैं.


दोनों शहर के काफी प्रतिष्ठित और प्रभावशाली व्यक्ति हैं. अचानक दोनों के बीच विवाद की बात सामने आने पर पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP