रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

कस्टम मिलिंग घोटालाः 3500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल

छत्तीसगढ़ में कस्टम मिलिंग घोटालाः 3500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल

C

CG Khabar

01 फ़र. 2025, 10:13 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

छत्तीसगढ़ में कस्टम मिलिंग घोटाला
छत्तीसगढ़ में कस्टम मिलिंग घोटाला

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कस्टम मिलिंग घोटाला मामले में ईओडब्ल्यू ने शनिवार को रायपुर स्थित विशेष कोर्ट में मार्कफेड के पूर्व एमडी मनोज सोनी और राइस मिलर्स एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष रोशन चंद्राकर के खिलाफ 3500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है. 

राइस मिलरों से लेव्ही वसूली कर भ्रष्टाचार के मामले में ईओडब्ल्यू ने दोनों को गिरफ्तार किया था. दोनों आरोपी अभी न्यायिक हिरासत में हैं.

विज्ञापन


ईडी ने कस्टम मिलिंग स्कैम में मार्कफेड के पूर्व एमडी मनोज सोनी सहित अन्य पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है. 

आरोप है कि 140 करोड़ रुपए की अवैध वसूली की गई. इसमें अफसरों से लेकर मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी तक शामिल हैं. 


आरोप है कि नागरिक आपूर्ति निगम और एफसीआई में कस्टम मिलिंग का चावल जमा करने के दौरान राइस मिलरों से भ्रष्टाचार कर प्रति क्विंटल के हिसाब से अवैध वसूली की गई है. 

वहीं जिनसे रुपए नहीं मिलते थे उनका भुगतान रोक दिया जाता था.


ईडी की टीम ने मार्कफेड के पूर्व एमडी, छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स संगठन के कोषाध्यक्ष और अन्य सदस्यों के घरों पर छापा मारा था. 

इस दौरान कई संदिग्ध दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस और 1 करोड़ 6 लाख रुपये नकद बरामद किए गए थे. 

ईडी ने इनकम टैक्स की शिकायत के आधार पर इस मामले में जांच शुरू की थी. 

इसके बाद ईडी की स्थानीय टीम ने प्रतिवेदन दिया और उसके बाद एफआईआर हुई.
 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP