रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

कोयला घोटाला: 50 करोड़ की संपत्ति कुर्क

छत्तीसगढ़ कोयला घोटाल मामले में 50 करोड़ की संपत्ति कुर्क

C

CG Khabar

03 फ़र. 2025, 03:57 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला
छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने घोटाले से संबंधित लोगों की लगभग 50 करोड़ की संपत्ति को कुर्क किया है.


इसमें बैंक बैलेंस, वाहन, नगदी, आभूषण और जमीन सहित 100 से अधिक चल और अचल संपत्ति है.

विज्ञापन


ईडी ने प्रेस नोट जारी कर बताया है कि ये संपत्ति व्यवसायी सूर्यकांत तिवारी के अलावा निलंबित आईएएस रानू साहू, निलंबित आईएएस समीर बिश्नोई, राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी और तत्कालीन मुख्यमंत्री की ओएसडी सौम्या चौरसिया, आईएएस जय प्रकाश मौर्य, कांग्रेस के कोषाध्यक्ष राम गोपाल अग्रवाल, राम प्रताप सिंह, विनोद तिवारी, पूर्व विधायक चंद्र देव राय और भिलाई विधायक देवेंद्र सिंह यादव की है. 


ईडी ने लगभग 55.37 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति जब्त की है.


इन सभी पर आरोप है कि ये लोग कोयला घोटाले मामले में शामिल थे और लेवी वसूल कर अवैध कमाई की थी. 


आरोप है कि इन लोगों ने नेताओं और कई वरिष्ठ अधिकारियों से मिली भगत कर कोयला ट्रांसपोर्टरों से जबरन 25 रुपये प्रति टन कोयला में लेवी वसूल की थी.


इन लोगों पर आरोप है कि कोयला परिवहन के दौरान कोयला व्यापारियों से वसूली करने के लिए ये सभी लोग, ऑनलाइन मिलने वाले परमिट को ऑफलाइन कर वसूली करते थे.  इसके लिए पूरा सिंडिकेट तैयार किया गया था. 


ईडी ने इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड कोयला व्यापारी सूर्यकांत तिवारी को माना है. इस मामले में ईडी ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है. 
 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP