रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ के 7 शहरों को स्वच्छता पुरस्कार, बिल्हा देश में प्रथम

छत्तीसगढ़ के 7 शहरों को स्वच्छता पुरस्कार

H

Hupendra Sharma

17 जुल. 2025, 10:45 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

स्वच्छता पुरस्कार
स्वच्छता पुरस्कार

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के 7 नगरीय निकायों ने देश में स्वच्छता का परचम लहराया है. प्रदेश के बिल्हा, बिलासपुर, कुम्हारी, रायपुर, अंबिकापुर, पाटन और बिश्रामपुर को स्वच्छता के मानक में खरे उतरने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज दिल्ली में प्रेसिडेंट अवॉर्ड से नवाजा है.


नगर पंचायत बिल्हा को 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों में देश का सबसे स्वच्छ शहर माना गया है.

विज्ञापन


वहीं तीन लाख से दस लाख जनसंख्या वाले शहरों में बिलासपुर को दूसरा स्थान मिला है.


इसी तरह 20 हजार से 50 हजार आबादी वाले शहरों में कुम्हारी को तीसरा स्थान मिला है. 


दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित सम्मान समारोह में उपमुख्यमंत्री अरुण साव को यह पुरस्कार दिया गया. इस मौके पर संबंधित निकायों के महापौर, अध्यक्षों और अधिकारी भी उपस्थित थे.


केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल और केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू भी पुरस्कार समारोह में शामिल हुए.


भारत सरकार के स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में अंबिकापुर, पाटन, विश्रामपुर और रायपुर ने भी राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है.


स्वच्छ सर्वेक्षण में पहली बार शामिल नई श्रेणी 'स्वच्छता सुपर लीग' (एसएसएल) में अंबिकापुर, पाटन और विश्रामपुर ने जगह बनाई है.


यह सम्मान उन शहरों को दिया गया, जो पिछले तीन वर्षों में कम से कम एक बार शीर्ष तीन में रहे हैं और वर्तमान वर्ष में शीर्ष 20 शहरों में शामिल हैं.


अंबिकापुर ने 50 हजार से तीन लाख जनसंख्या श्रेणी में तथा पाटन और विश्रामपुर ने 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में एसएसएल में अपना स्थान सुनिश्चित किया है.


इनके अतिरिक्त, राजधानी रायपुर को छत्तीसगढ़ का 'प्रॉमिसिंग (Promising) स्वच्छ शहर' का पुरस्कार मिला है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP