रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

बस्तर में मुठभेड़ में एक महिला माओवादी की मौत

बस्तर में मुठभेड़ में एक महिला माओवादी मृत, हथियार बरामद

C

CG Khabar

05 सित. 2025, 12:18 PM 1 मिनट में पढ़ें 2

माओवादी
माओवादी

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिलों की सीमा से लगे जंगलों में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच चल रही मुठभेड़ में एक महिला माओवादी मारी गई. यह मुठभेड़ थुलथुली जंगल में एक बड़े एंटी-नक्सल ऑपरेशन के दौरान हुई. 


पुलिस के अनुसार, सुरक्षा बलों ने माओवादी का शव और एक हथियार बरामद किया है.

विज्ञापन


यह वही थुलथुली जंगल है जहां अक्टूबर 2024 में एक बड़ी मुठभेड़ में 38 माओवादी मारे गए थे. 


इस ऑपरेशन में विशेष कार्य बल (STF) और दंतेवाड़ा व नारायणपुर जिलों के जिला रिजर्व गार्ड (DRG) की संयुक्त टीम शामिल थी, जो अपने-अपने शिविरों से इस जंगल में भेजी गई थी.


अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन अभी जारी है और आगे की जानकारी बाद में साझा की जाएगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP