शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: कोरबा में तीन छात्रों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

C

CG Khabar

18 फ़र. 2026, 02:01 PM 1 मिनट में पढ़ें 1

फांसी लगाकर आत्महत्या
फांसी लगाकर आत्महत्या

कोरबा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बुधवार को अलग-अलग घटनाओं में तीन छात्रों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों में दो छात्राएं और एक छात्र शामिल है, जो क्रमशः कक्षा 9वीं, 10वीं और 12वीं में पढ़ते थे. 


फिलहाल इन आत्मघाती कदमों के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है.


पहली घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर की है, जहाँ 17 वर्षीय अंजलि केवट ने अपने घर में फांसी लगा ली. 


दूसरी घटना उरगा थाना क्षेत्र के धामनागुड़ी गाँव की है, जहाँ 15 वर्षीय गीता महंत ने एक पेड़ से लटककर अपनी जान दे दी. 


वहीं, तीसरी घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आईटीआई बस्ती की है, जहाँ कक्षा 12वीं के छात्र उज्जवल दानसेना उर्फ ध्रुव ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली. 


पुलिस को उज्जवल के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने अपनी देह मेडिकल कॉलेज को सौंपने की इच्छा जताई है. पुलिस ने तीनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP