रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ का अनोखा टायलेट

C

CG Khabar

05 जून 2025, 06:02 PM 1 मिनट में पढ़ें 2

टायलेट
टायलेट

रायपुर । संवादाता: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड में स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्मित एक शौचालय चर्चा का विषय बन गया है. ग्राम पंचायत बेलदगी के आश्रित ग्राम अलगा में बना यह शौचालय अपनी अनोखी बनावट के कारण सुर्खियों में है.


इस शौचालय में एक ही कक्ष के भीतर दो टॉयलेट सीटें स्थापित की गई हैं, जो सामान्य डिजाइन और उपयोगिता के लिहाज से अव्यवहारिक और हैरान करने वाला है.

विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, स्वच्छ भारत मिशन के तहत पहले अच्छी गुणवत्ता वाले शौचालयों का निर्माण किया जा रहा था, लेकिन अब निर्माण कार्य में लापरवाही बरती जा रही है. इस अनोखे शौचालय की तस्वीरें सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी गुणवत्ता और डिजाइन पर सवाल उठाये हैं.


उनका कहना है कि यह शौचालय न केवल उपयोग के लिए असुविधाजनक है, बल्कि मिशन के उद्देश्यों को भी कमजोर करता है.


ग्रामीणों ने मांग की है कि इस तरह की लापरवाही की जांच हो और भविष्य में इस प्रकार की गलतियां न दोहराई जायें. स्वच्छ भारत मिशन का लक्ष्य देश को स्वच्छ और खुले में शौच से मुक्त करना है, लेकिन इस तरह के निर्माण कार्य इस दिशा में एक बड़ा सवाल खड़ा करते हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP