रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ के सुकमा में 20 नक्सलियों ने किया सरेंडर

C

CG Khabar

03 सित. 2025, 07:50 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

नक्सली सरेंडर
नक्सली सरेंडर

सुकमा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के सुकमा में 20 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है. इनमें 11 पुरुष नक्सली तथा 9 महिला नक्सली शामिल हैं. इन पर 33 लाख का इनाम घोषित था.


9 महिला नक्सलियों में से 1 हार्डकोर नक्सली है.

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली अलग-अलग संगठनों में अलग-अलग पदों पर थे.


इस अभियान में डीआरजी, सीआरपीएफ की कई बटालियन, कोबरा और इंटेलिजेंस विंग की विशेष भूमिका रही.


आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन की नई नीति पुनर्वास नीति 2025 के तहत 50-50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP