रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ फार्मेसी काउंसिल की फीस वृद्धि वापस

C

CG Khabar

03 जुल. 2025, 08:42 AM 1 मिनट में पढ़ें 2

फार्मेसी काउँसिल
फार्मेसी काउँसिल

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउंसिल ने फीस बढ़ाने का निर्णय वापस ले लिया है. बढ़ी हुई फीस पर पुनर्विचार के लिये बुधवार 2 जुलाई 2025 को काउंसिल का विशेष सम्मेलन नवीन विश्राम गृह रायपुर में आयोजित किया गया. इस विशेष बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने उक्त बढ़ी हुई फीस पर विभिन्न बिन्दुओं पर पुनर्विचार किया और अंत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि फीस में किसी भी प्रकार की वृद्धि नहीं की जायेगी. 


यह भी निर्णय लिया गया कि केवल कोविड महामारी काल में घटाए गये पंजीयन नवीनीकरण शुल्क को 300 रूपये के स्थान पर पुनः 500 रूपये किया जाये. इस तरह पूर्व में लागू फीस ही याथावत रहेगी. 

विज्ञापन


इसके साथ ही 1 जून 2025 से जिनसे भी बढ़ी फीस को लिया गया है उन फार्मासिस्टों को अतिरिक्त फीस को वापस किये जाने का निर्णय लिया गया है.


गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउंसिल के द्वारा 8 मई 2025 को आयोजित आम सभा में नये पंजीयन एवं नवीनीकरण सहित अन्य फीस को बढ़ाने का निर्णय लिया गया था. इस निर्णय को 1 जून 2025 से लागू कर दिया गया था.


इसके बाद राज्य के दवा व्यवसायी तथा फार्मासिस्ट इस फीस बढ़ोतरी का विरोध कर रहे थे. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP