रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

भाटापारा की श्रेया ने CSIR-UGC-NET में लहराया परचम, 17वीं रैंक हासिल की

C

CG Khabar

11 सित. 2025, 02:18 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

श्रेया वर्मा
श्रेया वर्मा

रायपुर । संवाददाता: भाटापारा की प्रतिभाशाली श्रेया वर्मा ने CSIR-UGC-NET जून 2025 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए लाइफ साइंस विषय में 99 परसेंटाइल अंक प्राप्त किए और अनारक्षित वर्ग में अखिल भारतीय स्तर पर 17वां स्थान हासिल किया. उनकी इस उपलब्धि ने न केवल भाटापारा, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है. यह सफलता उनकी कठिन मेहनत, समर्पण और लक्ष्य के प्रति अटूट लगन का परिणाम है.


श्रेया वर्मा वर्तमान में उदयपुर, राजस्थान के एम.के. जैन कोचिंग में वरिष्ठ व्याख्याता के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे NEET और JEE की तैयारी कर रहे छात्रों को मार्गदर्शन दे रही हैं. उनकी इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता अभिषेक वर्मा और अंजली वर्मा, भाई ओम वर्मा, नानी, बुआ-फूफा, मामा-मामी, मौसी-मौसा, चाचा-चाची सहित पूरे परिवार ने खुशी जाहिर की है. परिवार ने श्रेया के गुरुजनों और शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया, जिनके आशीर्वाद और मार्गदर्शन ने इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

विज्ञापन


16 नवंबर 1998 को जन्मीं श्रेया, सेवा निवृत्त प्रधान पाठक स्व. वीरेन्द्र कुमार वर्मा और शिक्षिका स्व. उषा वर्मा की पौत्री हैं. उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा भाटापारा के वेन्डी पब्लिक स्कूल और मॉडर्न इंग्लिश मिडियम स्कूल से पूरी की. हाईस्कूल (CBSE) में उन्होंने 9 CGPA और हायर सेकेंडरी (CBSE, अम्बुजा विद्यापीठ, खान) में 88.4% अंक हासिल किए. इसके बाद, उन्होंने पं. रविशंकर विश्वविद्यालय, रायपुर से B.Sc. बायोटेक्नोलॉजी में 80% अंक प्राप्त किए. IIT-JAM (BT) परीक्षा में भी उन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर 117वीं रैंक हासिल की थी. स्नातकोत्तर शिक्षा के लिए उन्होंने NIT राउरकेला से M.Sc. लाइफ साइंस में 8.4 CGPA प्राप्त किया.


राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित CSIR-UGC-NET परीक्षा, जो असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए आयोजित की जाती है, में श्रेया की यह उपलब्धि पूरे बलौदाबाजार जिले और छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है. उनकी इस सफलता ने यह साबित कर दिया कि दृढ़ निश्चय, अनुशासन और मेहनत से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP