रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: सक्ती में युवक की ईंट से कुचलकर हत्या

C

CG Khabar

31 मार्च 2026, 01:59 AM 1 मिनट में पढ़ें 2

हत्या
हत्या

बिलासपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के मालखरौदा थाना अंतर्गत बंदोरा गांव में महज 1800 रुपये के लेनदेन और मोबाइल का फेस लॉक पासवर्ड बदलने के मामूली विवाद में दो दोस्तों ने मिलकर अपने ही साथी की बेरहमी से हत्या कर दी. मृतक की पहचान 25 वर्षीय राहुल कुर्मी के रूप में हुई है, जो गांव में ही 'राहुल ऑटो' नाम से लॉन्ड्री मशीन सेंटर चलाता था. 


पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वारदात के महज 6 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों, इंद्रकुमार गाबेल (35) और नारायण यादव (20) को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, घटना 28 मार्च की शाम करीब 4 बजे की है जब दोनों आरोपी राहुल के घर पहुंचे और रुपयों की मांग के साथ-साथ मोबाइल का पासवर्ड बताने का दबाव बनाने लगे. 


विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने पहले कपड़े से राहुल का गला घोंटा और फिर पास ही पड़ी ईंट से उसके सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया. 


मृतक के चाचा विनोद वर्मा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया, जिसके बाद आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है. फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP