शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

रायपुर MP बृजमोहन अग्रवाल ने की नियमित SET परीक्षा की मांग

C

CG Khabar

24 सित. 2025, 02:01 PM 1 मिनट में पढ़ें 1

बृजमोहन अग्रवाल
बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर । संवाददाता: रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा को पत्र लिखकर राज्य पात्रता परीक्षा (SET) को नियमित और समयबद्ध रूप से आयोजित करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि इससे युवाओं को कॉलेजों में रिक्त पदों को भरने के अधिक अवसर प्राप्त होंगे.


अग्रवाल ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि जहां राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) हर छह महीने में आयोजित की जाती है, वहीं छत्तीसगढ़ में SET परीक्षा अब तक केवल छह बार आयोजित हुई है. 


इससे SET उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को अवसरों की कमी का सामना करना पड़ रहा है. 


उन्होंने उच्च शिक्षा विभाग में 700 रिक्त पदों के लिए भर्ती से पहले SET परीक्षा आयोजित करने का आग्रह किया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP