रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

रायपुर में APEDA का क्षेत्रीय कार्यालय खुलेगा

C

CG Khabar

30 जुल. 2025, 02:03 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

एपीडा
एपीडा

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के रायपुर में उद्योग मंत्रालय ने APEDA (Agricultural and Processed Food Products Export Development Authority) का क्षेत्रीय कार्यालय खोलने की स्वीकृति प्रदान की है. इससे कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात को प्रोत्साहन मिलेगा.


इस क्षेत्रीय कार्यालय के प्रारंभ होने से छत्तीसगढ़ के किसानों, उत्पादकों और निर्यातकों को अनेक लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे. अब उन्हें ट्रेनिंग, प्रमाणन, पैकेजिंग, मानकीकरण और निर्यात संबंधी सेवाओं के लिये अन्य राज्यों के कार्यालयों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा.

विज्ञापन


राज्य में APEDA कार्यालय की स्थापना से अब फाइटो-सेनेटरी प्रमाणपत्र, गुणवत्ता प्रमाणन, लैब टेस्टिंग, और निर्यात से जुड़ी प्रक्रियायें यहीं पूरी की जा सकेंगी. इससे न केवल समय की बचत होगी बल्कि किसानों और निर्यातकों की लागत में भी कमी आयेगी.


APEDA कार्यालय से फल, सब्ज़ियाँ, चावल, GI टैग वाले उत्पाद, मिलेट्स और अन्य कृषि उत्पादों का सीधे अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में निर्यात आसान होगा. इससे उत्पादों को उचित दाम, व्यापारियों को नये बाज़ार, और राज्य को वैश्विक मंच पर पहचान मिलेगी.


निर्यात से किसानों को अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा और उनकी आय में वृद्धि होग. साथ ही, नई तकनीकों, गुणवत्ता नियंत्रण, आधुनिक पैकेजिंग और अंतर्राष्ट्रीय मार्केटिंग की जानकारी और प्रशिक्षण उन्हें स्थानीय स्तर पर मिल सकेगा.


APEDA न केवल प्रमाणन और ब्रांड प्रमोशन में सहयोग करता है, बल्कि निर्यात बुनियादी ढांचे के निर्माण और रख-रखाव में भी सहायता करता है. इससे राज्य में फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स, कोल्ड स्टोरेज, पैक हाउस जैसे सुविधाओं का विकास होगा, जिससे कृषि व्यापार को नई गति मिलेगी.


यह कार्यालय न केवल कृषि निर्यात को प्रोत्साहन देगा, बल्कि राज्य की आर्थिक समृद्धि की दिशा में भी एक निर्णायक कदम सिद्ध होगा. यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ को ‘वोकल फॉर लोकल टू ग्लोबल’ की दिशा में एक अग्रणी राज्य बनायेगी और समृद्ध कृषि उत्पादों के निर्यात के लये क्षेत्र में नये अवसरों के द्वार खोलेगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP