रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

रायपुर के 4 नए फ्लाईओवर्स के लिये 360 करोड़ रुपये मंजूर

C

CG Khabar

05 अप्रै. 2026, 01:09 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

रायपुर रेलवे स्टेशन
रायपुर रेलवे स्टेशन

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में यातायात के बढ़ते दबाव को कम करने और सड़कों पर वाहनों की आवाजाही को अधिक सुगम बनाने के लिए इस साल चार बड़े फ्लाईओवर्स का निर्माण शुरू होने जा रहा है. लोक निर्माण विभाग ने इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए कुल 360 करोड़ 35 लाख 93 हजार रुपये की भारी-भरकम राशि को प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है. 


इन फ्लाईओवर्स के बनने से शहर के व्यस्ततम चौराहों पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी और लोगों का सफर पहले से अधिक सुरक्षित और तेज हो जाएगा.

विज्ञापन


परियोजना के विवरण के अनुसार, सबसे प्रमुख फ्लाईओवर जी.ई. रोड पर गुरु तेज बहादुर उद्यान से तेलीबांधा के नेताजी सुभाष चौक तक बनाया जाएगा, जिसके लिए 172.86 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं. 


इसके अतिरिक्त, रिंग रोड क्रमांक-2 के सोनडोंगरी चौक पर 43.89 करोड़ रुपये की लागत से ओवरपास का निर्माण होगा. 


वी.आई.पी. रोड स्थित फुंडहर चौक पर यातायात व्यवस्थित करने के लिए 56.07 करोड़ रुपये के ओवरपास और अटल पथ एक्सप्रेस-वे के फुंडहर चौक पर 87.53 करोड़ रुपये की लागत से एक आधुनिक ग्रेड सेपरेटर के निर्माण को मंजूरी दी गई है. 


लंबे समय से शहरवासियों द्वारा की जा रही इन फ्लाईओवर्स की मांग अब धरातल पर उतरने के लिए तैयार है, जिससे राजधानी का इंफ्रास्ट्रक्चर और अधिक मजबूत होगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP