रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के सामने कूदा युवक, मौके पर हुई मौत

C

CG Khabar

15 फ़र. 2026, 06:29 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

रायगढ़ रेलवे स्टेशन
रायगढ़ रेलवे स्टेशन

रायगढ़ । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर रविवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहाँ प्लेटफॉर्म क्रमांक 2 पर एक अज्ञात युवक ने मालगाड़ी के सामने कूदकर अपनी जान दे दी. घटना सुबह करीब 4 बजे की है, जब बिलासपुर से ओडिशा की ओर जा रही एक मालगाड़ी के सामने युवक अचानक आ गया. 


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई.

विज्ञापन


सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया. 


पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच है. 


युवक ने चेक शर्ट और खाकी रंग की पैंट पहन रखी थी और उसके हाथ पर मयूर पंख का एक टैटू बना हुआ है. 


फिलहाल पुलिस युवक की शिनाख्त करने के प्रयासों में जुटी है. शिनाख्त होने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा जाएगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP