रायगढ़ में दो लोगों ने लगाई फांसी
रायगढ़ । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में दो अलग-अलग लोगों ने फांसी लगा कर जान दे दी है. पहला घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है तथा दूसरी घटना जूट मिल क्षेत्र की है.
सिटी कोतवाली क्षेत्र के नामभांटा संजय मैदान निवासी 47 वर्षीय राजेश सोनी पिछले 3 साल से कैंसर से जूझ रहे थे. उन्होंने मंगलवार शाम अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है.
मृतक राजेश सोनी के परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है. पुलिस ने मर्ग कायम करके जांच शुरू कर दी है.
इसी तरह से रायगढ़ के जूट मिल क्षेत्र के अंबेडकर नगर निवासी 32 साल के राजेन्द्र खूंटे मंगलवार शाम घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. उसकी पत्नी किसी होटल में काम करती थी.
मृतक राजेन्द्र खूंटे शराब पीने का आदी था. बताया जा रहा है कि देर शाम जब मृतक की पत्नी घर पहुंची तो उसने देखा कि उसके पति का शव फांसी के फंदे पर लटका है. जिसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी.