रायगढ़: रेप के आरोपी को 20 साल सश्रम कारावास
रायगढ़ । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र में एक 20 वर्षीय युवक ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया था, जिसके लिए उसे 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है. आरोपी पर जुर्माना भी लगाया गया है.
जानकारी के अनुसार, घटना 14 सितंबर 2024 की है. पीड़िता गांव के तालाब में नहाने गई थी. इसी दौरान आरोपी गणेश उरांव ने उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाकर जबरन शारीरिक शोषण किया.
पीड़िता ने घर लौटकर अपने परिवार को पूरी घटना बताई. परिजनों ने तुरंत पुसौर थाने में शिकायत दर्ज कराई.
पुलिस ने शिकायत मिलते ही मामला दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. जांच के दौरान सबूत जुटाए गए और आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया.
लंबी सुनवाई के बाद कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार देते हुए 20 वर्षीय सश्रम कारावास और आर्थिक दंड की सजा सुनाई.