सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

रायगढ़: छोटे भाई ने बड़े भाई का मर्डर किया

C

CG Khabar

02 जुल. 2025, 07:45 AM 2 मिनट में पढ़ें 17

धारदार हथियार
धारदार हथियार

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बंटवारे के विवाद के चलते भाई ने भाई को मौत के घाट उतारा. रायगढ़ के लैलूंगा में संपत्ति तथा धान के बंटवारे को लेकर हुये विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.


मिली जानकारी के अनुसार 27 जून की रात लगभग 8 बजे अरविंद पैकरा अपने बड़े भाई अर्जुन पैकरा (37 वर्ष) के घर पहुंचा और बंटवारे की मांग को लेकर बहस शुरू कर दी. विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर अरविंद ने अपने बड़े भाई अर्जुन के पेट पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, अर्जुन की हालत बिगड़ने पर अरविंद ने 29 जून को उसे इलाज के लिए रायगढ़ ले जाने का फैसला किया. पहले दिन डॉक्टर से मुलाकात नहीं हो पाई, और अगले दिन जब अर्जुन को दूसरे चिकित्सक के पास ले जाया गया, तब डॉक्टर ने पेट में गहरे जख्म होने की बात कहकर उसे घर वापस ले जाने की सलाह दी. दुर्भाग्यवश, 30 जून की दोपहर को घर लौटते समय अर्जुन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.


घटना की जानकारी मिलते ही लैलूंगा पुलिस तुरंत बैस्कीमुडा गांव पहुंची. परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी अरविंद पैकरा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया.


पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर विवाद की जड़ क्या थी और घटना के पीछे की पूरी परिस्थितियां क्या थीं.


इस घटना ने गांव में सनसनी फैला दी है. स्थानीय लोग सदमे में हैं, क्योंकि भाई-भाई के बीच इस तरह का हिंसक विवाद क्षेत्र में असामान्य माना जा रहा है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
थाईलैंड के फुकेट में भीषण आग
छत्तीसगढ़

थाईलैंड: फुकेट में तड़के भीषण आग से 11 लोगों की मौत, 16 घायल

35 मिनट पहले

अब्दुल अजीज- केरल से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

WhatsApp पर शादी का कार्ड भेजकर मोबाइल किया हैक, केरल से दबोचा गया शातिर ठग

48 मिनट पहले

बचेली में बेरोजगार युवाओं की क्रिकेट पिच पर मीटिंग
छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा: NMDC अधिकारियों के क्रिकेट मैच के बीच पिच पर बैठे बेरोजगार युवा, भर्ती परीक्षा की मांग

एक घंटा पहले

राायगढञ के खरसिया में गैंगरेप
छत्तीसगढ़

खरसिया: पिकनिक मनाने गई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो युवक हिरासत में

एक घंटा पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

18 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

18 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP