जंगली हाथी के हमले में ग्रामीण घायल
रायपुर । संवाददाता: रायगढ़ के छाल में जंगली हाथी के हमले में एक ग्रामीण घायल हो गया है.
रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज में जंगल में पुटु मशरूम एकत्र करने गये ग्रामीण राठिया पर जंगली हाथी ने हमला कर दिया. घटना गुरूवार सुबह की है.
घायल ग्रामीण को वन विभाग तथा हाथी मित्र दल ने अस्पताल पहुंचाया है जहां उसका ईलाज चल रहा है.
वन विभाग ने घायल ग्रामीण को 2,000 रुपये की तात्कालिक सहायता राशि दी है. वहीं, ग्रामीणों से जंगल में न जाने की सलाह दी गई है.