शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

30 लाख रुपये का 60 किलो से अधिक गांजा जब्त, दो तस्कर धराए

C

CG Khabar

26 जन. 2026, 12:02 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

गांजा
गांजा

राजनांदगांव । संवाददाता: रेलवे सुरक्षा बल की सतर्क टीम ने मुंबई से हावड़ा जा रही हावड़ा मेल एक्सप्रेस में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. 'ऑपरेशन नार्कोस' के तहत की गई सघन जांच के दौरान टीम ने ट्रेन के कोच ए-1 से 60 किलो 750 ग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है.


आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन में तस्करी की सूचना मिलने के बाद टीम ने गहन तलाशी अभियान चलाया. जांच के दौरान कोच संख्या ए-1 में सीटों के नीचे छिपाकर रखे गए 6 बैग संदिग्ध लगे. 


इन बैगों की जांच करने पर उनमें से बड़ी मात्रा में गांजा निकला. पूछताछ में इन बैगों के मालिक होने की पुष्टि दो युवकों से हुई, जिन्हें तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया.


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के रोहतास जिले के निवासी चंदेश्वर पासवान और बिक्ककी कुमार के रूप में हुई है. दोनों आरोपी मुंबई से हावड़ा की ओर गांजा की इस खेप को ले जा रहे थे. 


आरपीएफ ने इस सफलता को ड्रग तस्करी के खिलाफ अपनी मुहिम का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया है.


बरामद गांजे को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. अधिकारियों का कहना है कि जांच जारी है और इस गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं. Symbolic Photo

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP