रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामले बढ़ कर हुए 41

छत्तीसगढ़ में कोरोना से कोई मौत नहीं.

C

CG Khabar

08 जून 2025, 01:31 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

कोरोना
कोरोना

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामले ज़रुर बढ़ रहे हैं लेकिन न तो किसी मरीज़ की स्थिति गंभीर है और ना ही कोई मौत हुई है. कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र में 18, केरल में 15, कर्नाटक में 9, दिल्ली में 7 तथा तमिलनाडु में 6 हुई हैं. बाकी राज्यों में 1-2 मौते हुई हैं. अब तक कुल 65 मौतें कोरोना से हो चुकी हैं.


कोरोना के सबसे ज्यादा एक्टिव केस केरल में 1950, पश्चिम बंगाल में 693, महाराष्ट्र में 595,उत्तरप्रदेश में 219, तमिलनाडु में 194, राजस्थान में 132, गुजरात में 822, कर्नााटक में 366 तथा दिल्ली में 686 हैं.

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में कोरोना के एक्टिव केस 41 हैं तथा 12 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं. शुक्र है कि छत्तीसगढ़ में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है.


छत्तीसगढ़ तथा पूरे भारत में कोविशील्ड और कोवैक्सिन व्यापक रूप से उपयोग किये गये हैं, और ये नये वैरिएंट्स के खिलाफ भी कुछ हद तक सुरक्षा प्रदान करते हैं. केन्द्र सरकार के कोविड डैशबोर्ड के अनुसार 19 जून 2024 तक छत्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सीन के 4 करोड़ 91 लाख 67 हज़ार 939 डोज लग चुके हैं. 


छत्तीसगढ़ में सभी में सामान्य इंफ्लूएंजा जैसे लक्षण हल्का बुखार, सर्दी-खांसी या गले में खराश पाये गये हैं। यही वजह है कि किसी को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी है.


स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सामान्य लक्षणों के चलते अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता नहीं पड़ी है और मरीजों की स्थिति स्थिर बनी हुई है. कोरोना पॉजीटिव मरीजों के संपर्क में आये लोगों की पहचान कर जांच की जा रही है. साथ ही उनके निवास क्षेत्रों में स्वास्थ्य दल भेजकर सर्वेक्षण किया गया है.


वर्तमान में भारत और विश्व में JN.1 वैरिएंट प्रमुख रूप से फैल रहा है, जो ओमिक्रॉन का एक उप-वैरिएंट है. इसके अलावा, NB.1.8.1 को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 'वैरिएंट अंडर मॉनिटरिंग' (VUM) के रूप में चिह्नित किया है, जो मई 2025 तक वैश्विक स्तर पर 10.7 फीसदी में पाया गया है.


WHO के अनुसार, फरवरी 2025 से वैश्विक स्तर पर SARS-CoV-2 की गतिविधि में वृद्धि हुई है, जिसमें टेस्ट पॉजिटिविटी रेट 11 फीसदी तक पहुंच गया है, जो जुलाई 2024 के बाद सबसे अधिक है. यह वृद्धि विशेष रूप से पूर्वी भूमध्यसागरीय, दक्षिण-पूर्व एशिया, और पश्चिमी प्रशांत क्षेत्रों में देखी गई है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP