रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: नवविवाहित जोड़ा रहस्यमयी ढ़ंग से गायब

C

CG Khabar

21 जून 2025, 01:41 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

नरेन्द्र-ट्विंकल
नरेन्द्र-ट्विंकल

खैरागढ़ । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले से एक नवविवाहित दंपति के लापता होने की रिपोर्ट सामने आई है. नरेंद्र वर्मा (25) और उनकी पत्नी ट्विंकल वर्मा (22) 14 जून को मायके जाने के लिये घर से निकले थे, लेकिन रास्ते में ही उनका संपर्क टूट गया. छह दिन बीत जाने के बाद भी दोनों का कोई सुराग नहीं मिला है. दंपति की शादी महज दो महीने पहले अक्षय तृतीया के दिन हुई थी.


मिली जानकारी के अनुसार 14 जून को नरेंद्र, ट्विंकल को उसके मायके छोड़ने जा रहे थे, लेकिन बीच रास्ते में ही दोनों के फोन बंद हो गये. परिवार ने 17 जून को छुईखदान थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है.

विज्ञापन


ट्विंकल के माता-पिता का कहना है कि वह मायके नहीं पहुंची, जबकि नरेंद्र के परिजनों को भी उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है. पुलिस संभावित अपहरण या अन्य अपराधिक कोण पर भी जांच कर रही है.


पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और दोनों के मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास कर रही है. हालांकि, अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है.


इंदौर के सोनम रघुवंशी तथा राजा रघुवंशी केस के बाद छत्तीसगढ़ में भी एक जोड़े के लापता होने के समाचार ने सनसनी फैला दी है. अधिकारी इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और जल्द ही सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP