रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: 15 नक्सलियों का आत्मसमर्पण

C

CG Khabar

01 मार्च 2026, 06:29 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

नक्सली सरेंडर
नक्सली सरेंडर

महासमुंद । डेस्क: छत्तीसगढ़ के महासमुंद में बीती रात 15 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है. सरेंडर करने वाले नक्सलियों में ओडिशा के पश्चिम सब जोनल ब्यूरो सचिव, विकास उर्फ सुदर्शन भी शामिल है. विकास उर्फ सुदर्शन पर 25 लाख रुपये का ईनाम घोषित था.


सरेंडर किये गये नक्सलियों में 9 महिला कैडर और 6 पुरुष नक्सली शामिल हैं.

विज्ञापन


यह सरेंडर महासमुंद के बलौदा थाने में हुआ, जहां नक्सलियों ने अपने हथियार पुलिस के समक्ष रखे.


इन सभी 15 नक्सलियों ने सरकार की नीतियों में विश्वास जताते हुए हिंसा का रास्ता छोड़कर शांतिपूर्ण जीवन अपनाने का निर्णय लिया है. Symbolic Photo

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP