छत्तीसगढ़: कोरबा में शिकारियों के जाल में फंसा तेंदुआ रेस्क्यू
कोरबा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल में एक तेंदुए को शिकारियों के तार के फंदे से सुरक्षित बचा लिया गया है. यह घटना पाली रेंज के लाफा बीट की है, जहां ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग ने तत्परता दिखाते हुए तेंदुए का सफल रेस्क्यू किया.
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान तेंदुए को ट्रेंकुलाइज कर उसके घावों का उपचार किया गया और पूरी तरह स्वस्थ पाए जाने पर उसे अचानकमार टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में छोड़ दिया गया.
इस मामले में वन विभाग को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है.
घटना स्थल से सुराग जुटाने के लिए अचानकमार टाइगर रिजर्व के डॉग स्क्वॉड की मदद ली गई, जिसने गंध का पीछा करते हुए वन विभाग की टीम को पास के ही एक गांव में पहुँचा दिया.
वहां 37 वर्षीय आरोपी विजय कुमार गोंद के घर से शिकार में इस्तेमाल होने वाले तार, फंदे और अन्य हथियार बरामद किए गए.
आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल कर लिया है, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है.
Symbolic Photo